उड़द दाल से तो आपने कई बार दही बड़ा बनाया ही होगा, पर क्या कभी ट्राई किया है आलू के बड़े? नहीं, तो पकवानगली लेकर आया इसकी रेसिपी...
Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
13 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
4 उबले हुए आलू, एक चौथाई कप आटा
2 बड़ा कप दही, आधी छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच भुना जीरा
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, नमक सवादानुसार, तेल तलने के लिए
🍳 विधि
1
एक बर्तन में आलू, आटा, नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाकर इसे आटे की तरह गूंद लें.
2
अब आलू के तैयार मिश्रण से बड़े-बड़े आकार के बॅाल्स बनाएं और इन्हें हथेलियों के बीच में रखकर हल्का सा चपटा कर लें. ध्यान रहे कि हथेलियों को चिकना करना बिल्कुल भी न भूलें. (बचे हुए चावल का दही बड़ा)
3
धीमी आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
4
तेल के गर्म होते ही एक बड़ा तेल में डालें और सुनहरा होने तक दोनों साइड से तल लें. (केला दही बड़ा)
5
इसी तरह बाकी के बड़े भी तल लें और एक प्लेट में निकालकर रख लें.
6
एक बड़ी कटोरी में दही निकालें. इसमें काला नमक, नमक, लाल मिर्च पाउडर,और भुना जीरा पाउडर डालकर फेंट लें.
7
सभी तले हुए बड़ों को एक दूसरी प्लेट में सजाकर रखें और ऊपर से दही डाल दें. (ऐसे बनाएं टेस्टी और सॉफ्ट दही बड़े)
8
आलू दही बड़ा तैयार है. सौंठ, हरे धनिये की चटनी और धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें. नोट
9
दही बड़े बनाते समय हथेलियों पर तेल के बजाय पानी भी लगा सकते हैं, इससे बड़े चिपकते नहीं हैं और आसानी से तेल में सरक जाते हैं.
#potatoes#aalu aaloo#boiled potatoes#curd#flour#indian kitchen#indian recipe#black pepper#coriander leaves#red chilli powder#roasted cumin#traditional indian snacks#aalu dahi vada pakwangali indian snacks hindi