Full Version →

सबको बहुत पसंद आएगी ये आलू मूंगफली टिक्की

स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

टिक्की खाना सभी को बहुत पसंद होता है. गरमागरम करारी टिक्की और साथ में चटनी का कोई जवाब नहीं है और इसे घर पर बनाना भी बहुत आसान है.

Servings
1 - 2

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक कटोरी में उबले हुए आलू और पनीर को एकसाथ क्रश कर मिक्स कर लें.
  2. 2
    अब थोड़ी भुनी हुई मूंगफली टुकड़े कर और थोड़ी दरदरा पीसकर मिश्रण में मिक्स करें.
  3. 3
    मिश्रण में हरी मिर्च, कॉर्न फ्लोर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक मिलाएं.
  4. 4
    मीडियम आंच पे एक तवा गरम करने के लिए रखें.
  5. 5
    जब तक तवा गरम हो रहा है, इस बीच मिश्रण का थोड़ा-थोड़ा हिस्सा हाथ में लेकर इसकी टिक्कियां बना लें.
  6. 6
    तवे के पूरी तरह से गरम होते ही आंच धीमी कर टिक्कियों को गोल्डन ब्राउन होने तक दोनों तरफ से सेंक लें.
  7. 7
    तैयार है आलू मूंगफली टिक्की. हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व करें.
#aalu moongfali tikki snacks recipe in hindi #aalu #moongfali #peanuts #indian kitchen #indian recipe
View Full Version