Full Version →

आलू बाकरवड़ी

स्‍नैक्‍स वेज

आलू बाकरवड़ी महाराष्ट्र और गुजरात की परम्परागत डिश है. जिसे स्नैक्स के रूप में खाया जाता है. जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी.

Servings
1 - 2
★ 3.7
Rating
15 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बाउल में मैदा लें. फिर इसमें नमक, अजवाइन, तेल डालकर अच्छी तरह से मिला दीजिए. फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पूरी के लिए सख्त आटा गूंद लें.
  2. 2
    आटे को ढककर रख दीजिए. तब तक आप स्टफिंग तैयार कर लें. (ऑयल फ्री सूजी चना ब्रेकफास्ट)
  3. 3
    उबले हुए आलू को छील कर इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर अमचूर पाउडर, नमक, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट और बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह से मैश कर स्टफिंग तैयार कर लें. (मूंग दाल की कचौड़ी)
  4. 4
    मैदे के आटे को पूरी की तरह पतला बेलकर इसके ऊपर तैयार मसाला फैला लें. 
  5. 5
    स्टफिंग भरने के बाद इसे रोल की तरह बेल लें.
  6. 6
    अब 2 छोटे चम्मच मैदा में थोड़ा-सा पानी डालकर मैदे का घोल तैयार कर लें.
  7. 7
    घोल को रोल के किनारे पर लगाते हुए पूरा मोड़ लें. जिससे रोल आपस में चिपक जाए. (घर पर भी बनेंगी खस्ता कचौड़ी)
  8. 8
    रोल को छोटे-छोटे टुकड़ों में गोल-गोल काट लें.
  9. 9
    हल्की आंच पर तेल गर्म कर लें. (ब्रेड-आलू कचौड़ी)
  10. 10
    अब आलू बाकरवड़ी को मैदा के घोल में डुबोते हुए गरम तेल में तलने के लिए डालें.
  11. 11
    बाकरवड़ी को ब्राउन होने तक तलें.
  12. 12
    स्वादिष्ट खस्ता आलू बाकरवड़ी तैयार है, हरी चटनी के साथ इसे सर्व कर सकते हैं.
  13. 13
    इसे एक हफ्ते तक रख सकते हैं.
  14. 14
    Recipe Photo: nishamadhulika
#Aloo Bhakarwadi Recipe #gram flour #besan #kachori #ginger paste #green chillies #indian kitchen #indian recipe #breakfast snacks #aalu ki kachori #pyaaz ki kachori #chinese kachori #flour #garam masala #besan ki kachori recipe in hindi pakwangali #easy t
View Full Version