Full Version →

आलू भाकरवड़ी

स्‍नैक्‍स वेज

आलू भाकरवड़ी, महाराष्ट्र और गुजरात की परम्परागत रेसिपी है. आप इसे स्नैक्स के तौर पर बना सकते हैं या फिर किसी पार्टी में स्टार्टर में भी सर्व कर सकते हैं.

Servings
4
★ 4.3
Rating
250 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    मैदा गूंदने का तरीका -
  2. 2
    सबसे पहले बर्तन में मैदा छान लें. इसमें नमक, अजवायन और तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  3. 3
    अब मैदे के मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंद लें.
  4. 4
    इसके बाद 15 से 20 मिनिट के लिए आटा ढककर रख दें.
  5. 5
    आलू का भरावन तैयार करने के लिए -
  6. 6
    आलू को छील कर मैश कर लें.
  7. 7
    अब आलू में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, नमक, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च का पेस्ट और हरा धनिया डालकर मिलाकर भरावन तैयार कर लें.
  8. 8
    भाकरवड़ी बनाने का तरीका -
  9. 9
    गुंदा हुआ मैदा 2 भागों में बांट लें.
  10. 10
    मैदे के एक भाग को मसलकर लोई बना लें. लोई की पतली पूरी बेल लें.
  11. 11
    अब पूरी के ऊपर आलू का आधा भरावन रखकर, चम्मच से दबाते हुए चारों तरफ पतला एक जैसा बिछा दें.
  12. 12
    पूरी के ऊपर भरावन की पिठ्ठी लगाने के बाद, पूरी को एक तरफ से मोड़ते हुए रोल बना लें.
  13. 13
    इसके बाद कटोरे में 2 बड़े चम्मच मैदा और थोड़ा पानी डालकर पतला घोल तैयार कर लें.
  14. 14
    रोल के किनारों पर घोल लगाकर, रोल के दोनों खुले किनारों को दबाकर बंद कर दें.
  15. 15
    अब रोल के 1/2 सेमी की चौंड़ाई के टुकड़े काट लें.
  16. 16
    इसी तरह मैदे के दूसरे भाग से भी रोल तैयार करके, टुकड़े काट लें.
  17. 17
    भाकरवड़ी फ्राई करने के लिए गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें.
  18. 18
    इसके बाद मैदे के टुकड़ों को मैदे के घोल में डुबोकर निकालें. अब इसे तेल में डालकर मध्यम आंच पर चारों तरफ से ब्राउन होने तक फ्राई करें.
  19. 19
    इसी तरह से सभी भाकरवड़ी मैदे के घोल में लपेटकर तेल में तलकर प्लेट में निकाल लें.
  20. 20
    लीजिए तैयार है टेस्टी और क्रिस्पी आलू भाकरवड़ी. गर्मागर्म भाकरवड़ी हरी चटनी या मीठी चटनी के साथ परोसें.
  21. 21
    नोट - यह रेसिपी पकवानगली के यूजर अभिनव श्रीवास्तव ने भेजी है. अपनी रेसिपी भेजने के लिए क्लिक करें: www.pakwangali.in/ugc.php
#aloo bhakarwadi recipe #aloo bhakarwadi recipe in hindi #aloo bhakarwadi #bhakarwadi #gujrati recipe #maharashtriyan food #snacks recipe
View Full Version