Full Version →

आलू गुटके

स्‍नैक्‍स वेज

आलू की डिश का एक पहाड़ी जायका है चटपटे आलू गुटके. यह एक कुमाऊं रेसिपी है जो फटाफट तैयार होने के साथ ही चपटपटा स्वाद भी देती है.

Servings
1 - 2
★ 4
Rating
371 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    आलू को छीलकर लंबाई में काट लें.
  2. 2
    गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. जब तेल से धुंआ उठने लगे तो आंच धीमी करके इसमें जीरा और जखिया डालें.
  3. 3
    जब जीरा तड़कने लगे तो इसमें हींग और साबुत लाल मिर्च डालकर कुछ सेकेंड के लिए फ्राई करें.
  4. 4
    अब कड़ाही में हल्दी, धनिया, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाएं.
  5. 5
    इसके बाद मसालों में आलू डालकर चलाएं और 5 मिनट तक मध्यम आंच पर आलू भूनें.
  6. 6
    जब आलू का रंग सुनहरा हो जाए तो गैस बंद कर दें.
  7. 7
    तैयार हैं आलू गुटके. इन्हें हरे धनिया से गार्निश करके स्नैक्स के तौर पर या रोटी के साथ सर्व करें.
#aloo gutke #kumaon recipe #aloo gutke recipe #aloo gutke recipe in hindi #how to make aloo gutke #easy recipes
View Full Version