Full Version →

आलू का चीला

स्‍नैक्‍स वेज

5 मिनट में  बच्चों के लिए आज ही घर में बनाएं आलू का चीला. जानें इसकी आसान रेसिपी.

Servings
1 - 2
★ 3.8
Rating
24 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    आलू का चिला बनाने के लिए सबसे पहले आलू को धोकर कद्दूकस कर लें.
  2. 2
    कद्दूकस किए हुए आलू में नमक और हरा धनिया डालकर मिक्स कर लें. (स्वीट पोटैटो पफ)
  3. 3
    हल्की आंच में एक पैन में तेल डालकर गर्म करें.
  4. 4
    तेल के गर्म होते ही राई डालें.  (ऑमलेट रोल्स)
  5. 5
    जब राई भुन जाए तो पैन में कद्दूकस किए हुए आलू को चीले के आकार में फैलाएं. (एग चीला)- चीले को हल्का ब्राउन होने तक सेकें. (10 मिनट में बनाएं यह क्रिस्पी चीला)
  6. 6
    जब यह एक साइड से सिक जाए तो इसे पलटकर दूसरे साइड से भी सेंक लें. 
  7. 7
    अब एक बार चीले को हाथ से छूकर देख लें कि आलू कच्चा न रह गया हो और चीला नरम बना हो. (गाजर का चीला)
  8. 8
    जब आलू का चीला दोनों तरफ से सिक जाए तब इसे एक प्लेट में निकालकर रख लें.
  9. 9
    गर्मागर्म आलू का चीला तैयार है. टमाटर की मीठी चटनी के साथ चीले का मजे लें.
#allo chilla #chilla #gajar ka chilla #namkeen chilla #besan ka chilla #atte ka chilla #indian recipes #indian kitchen #how to make gajar ka chilla recipe in hindi #gajar ka chilla recipe #chilla recipe #indian #pakwangali
View Full Version