Full Version →

आलू प्याज की कचौड़ी

स्‍नैक्‍स वेज

कचौड़ी खाने का मन है तो अब की बार बनाएं आलू प्याज की कचौड़ी. यकीन मानिए आपका पूरा परिवार खुश हो जाएगा...

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
50 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    आलू प्याज की कचौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में मैदा, नमक और तेल डालकर अच्छे से गूंद लें.
  2. 2
    मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
  3. 3
    तेल के गर्म होते ही प्याज डालकर सुनहरा होने तक भून लें. (उड़द दाल की कचौड़ी)
  4. 4
    प्याज के गोल्डन ब्राउन होते ही बेसन, साबुत धनिया, सौंफ, अमचूर, गरम मसाला, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर कड़छी से चलाते हुए 2 मिनट तक भूनें. (ब्रेड-आलू कचौड़ी)
  5. 5
    तय समय के बाद उबले हुए आलू मैश कर मिश्रण में मिलाएं और दोबारा 2 मिनट तक भूनते हुए आंच बंद कर दें. (प्याज की कचौड़ी)
  6. 6
    अब गूंदे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ रोटियां बेल लें. (घर पर भी बनेंगी खस्ता कचौड़ी)
  7. 7
    रोटियों के बीचों-बीच कचौड़ी का भरावन भरें और पोटली बनाते हुए चारों तरफ से बंद कर दें. (हरे मटर की कचौड़ी)
  8. 8
    हल्के हाथों से कचौडियों को दबाते हुए फैलाएं.
  9. 9
    मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें. (ऐसे बनाएं दाल की कचौड़ी का मसाला)
  10. 10
    तेल के गर्म होते ही सारी कचौडियां तल लें.
  11. 11
    आलू प्याज की कचौड़ी तैयार है. अपनी पसंदीदा चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
  12. 12
    फोटो: parulkirecipes.com
#potato #flour #onion #indian kitchen #indian recipe #gram flour #aniseeds #aloo pyaz ki kachori recipe in hindi pakwangali #bread aloo kachori #rava meethi kachori #sattu ki kachori #raj kachori #dry fruits kachori #moongdal kachori #gujarati kachori #cho
View Full Version