ओवन को 180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें। टॉर्टिला को हल्का गर्म करने के लिए नॉन-स्टिक पैन में रखें।
2
एक दूसरे नॉन-स्टिक पैन में 1 टेबलस्पून तेल गरम करें। प्याज डालकर 1 मिनट भूनें। लहसुन डालकर नरम होने तक भूनें। टमाटर की प्यूरी डालकर अच्छी तरह मिलाएं और भूनते रहें।
3
लाल मिर्च के फ्लेक्स, सूखे हर्ब्स, नमक और चीनी डालकर मिलाएं।
4
एक कटोरे में चावल लें, आधी टमाटर सॉस और आधे बेक्ड बीन डालकर मिलाएं। धनिया पत्तियां डालकर फिर से मिलाएं।
5
बची हुई टमाटर सॉस में बाकी बेक्ड बीन मिलाएं।
6
हर टॉर्टिला को समतल सतह पर रखें, एक तरफ चावल का मिश्रण रखें। ऊपर से हरे शिमला मिर्च के टुकड़े डालें और रोल करें।
7
बेकिंग डिश के तले पर सॉस-बीन का मिश्रण फैलाएं। इसके ऊपर दो एनचिलाडास रखें। फिर से सॉस-बीन मिश्रण फैलाएं।
8
मोज़रेला चीज़ के स्लाइस काटकर ऊपर रखें।
9
बेकिंग डिश को प्रीहीटेड ओवन में रखें और 15-20 मिनट तक बेक करें या जब तक चीज़ पिघल न जाए। गरमागरम परोसें।