Full Version →

बेसन ढोकला

स्‍नैक्‍स वेज

स्नैक्स में कुछ हल्का और ऑयल फ्री खाने का मन है, इसके लिए बेसन ढोकला बेस्ट ऑप्शन है, तो पकवानगली में सीखें और बनाकर खाएं बेसन ढोकला.

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
1523 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक बर्तन में बेसन छानें और उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए बेसन का न ज्यादा पतला न ज्यादा गाढ़ा पेस्ट बना लें, पेस्ट
  2. 2
    में गुठलियां नहीं पड़नी चाहिए.
  3. 3
    फिर बेसन के घोल को 15 से 20 मिनट के लिए ढक कर रख दें.
  4. 4
    एक कढ़ाई या भगोने में स्टैंड रखकर 2 छोटे ग्लास पानी डाल कर गर्म करें और एक थाली में तेल लगा कर थाली को
  5. 5
    चिकना कर लें.
  6. 6
    अब बेसन के घोल में नींबू का रस, अदरक पेस्ट, और नमक डाल कर अच्छे से मिला लें, फिर बेसन पेस्ट में ईनो डाल कर
  7. 7
    मिक्स करें जैसे ही पेस्ट फूलने लगे तो बेसन को चलाना बंद कर दें.
  8. 8
    फिर तेल लगी थाली में बेसन का घोल डालें और थाली को गर्म हो रहे पानी के कढ़ाई या भगोने में रखे स्टैंड के ऊपर रख
  9. 9
    कर पानी वाले बर्तन को एक थाली से ढक दें और गैस को मध्यम कर दें.
  10. 10
    करीब 15 से 20 मिनट में ढोकले का बेस भाप में तैयार हो जाएगा, यह चैक करने के लिए थाली में रखे बेसन के घोल में
  11. 11
    चाकू लगाकर देखें अगर घोल चाकू में नहीं चिपक रहा है, तो ढोकले का बेस पूरी तरह तैयार है.
  12. 12
    ढोकले का बेस तैयार हो जाए, तो थाली को पानी के बर्तन से निकालें थाली ठंडी हो जाए, तो ढोकले के बेस को थाली में चाकू
  13. 13
    घुमा कर अलग करें और एक दूसरी प्लेट में निकाल कर उसके चौकोर पीस काट लें.
  14. 14
    अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें और तेल में राई या सरसों के बीज डालें फिर हरी मिर्च डाल कर फ्राई करें और आधा कप
  15. 15
    बटर मिल्क डालकर शक्कर और नमक डालें एक उबाल आने पर गैस बंद कर दें.
  16. 16
    फिर बटर मिल्क के तड़के को ढोकले के पीसेज के ऊपर से डालें बेसन ढोकला तैयार हैं, अब आप बेसन ढोकले नारियल की चटनी या हरी चटनी के साथ सर्व करके खा सकते हैं.
#besan dhokla #gram flour #dhokla #Gujrati dish
View Full Version