बेसन का चीला
नाश्ते में झटपट तैयार करें बेसन का चीला. इसे बनाना बहुत आसान है, और इसका स्वाद सभी को बेहद पसंद आएगा.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 2 कप बेसन, एक प्याज कटा हुआ
- 2 हरी मिर्च कटी हुई, एक टमाटर कटा हुआ, एक छोटा चम्मच चाट मसाला, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा कप बारीक कटी हरी धनिया
- स्वादानुसार नमक, तेल
🍳 विधि
-
1
एक बर्तन में बेसन छान लें. इसमें प्याज, हरी मिर्च, हरी धनिया, टमाटर, लाल मिर्च, चाट मसाला और नमक डालकर मिक्स करें.
-
2
अब बेसन में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर, इसका घोल तैयार कर लें.
-
3
इसके बाद गैस पर नॉन स्टिक तवा गर्म करें. तवे पर तेल डालकर इसे चिकना कर लें.
-
4
फिर तवे पर बेसन का घोल डालकर, इसे चमचे से गोल और पतला फेलाएं.
-
5
अब चीले की ऊपरी सतह पर भी तेल डालकर, इसे पलट दें.
-
6
चीला दोनों तरफ से सेक लें. इसे प्लेट में निकाल लें. इसी तरह सभी चीले बनाएं.
-
7
लीजिए तैयार हैं बेसन के चीले. इन्हें सॉस या चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#besan ka chilla
#besan
#chilla
#besan ka chilla recipe
#besan ka chilla recipe in hindi
#easy recipe of besan ka chilla
#how to make besan ka chilla