Full Version →

भाकरवाड़ी

स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

भाकरवाड़ी एक तीखा, मीठा और नमकीन स्वाद वाला पारंपरिक गुजराती स्नैक्स है. यह चाय के साथ काफी मजेदार लगता है. अगर आप अब तक इसे बाजार से ही खरीदकर खाते आ रहे हैं तो अब जानें इसे घर पर ही बनाने का तरीका...

Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
19 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    भाकरवाड़ी बनाने के लिए सबसे पहले बेसन और आटे को नमक और तेल के साथ स्ख़्त गूंद लें और गीले कपड़े से ढक कर रख दें.
  2. 2
    मीडियम आंच में एक पैन गर्म करने के लिए रखें. (गुजराती पत्रा)
  3. 3
    पैन के गर्म होते ही सौंफ, जीरा, सूखी लाल मिर्च, साबुत धनिया डालकर सूखा भून लें और एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें. (फ्राइड चना दाल टुकड़ा)
  4. 4
    इसी पैन में अब तिल, खस-खस, कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर भी भूनें और एक प्लेट में निकालकर आंच बंद कर दें. (वेज शिकमपुरी कबाब)
  5. 5
    दोनों मिश्रण के ठंडा होने के बाद इसे एकसाथ कर इसमें चीनी, नमक, अमचूर, हल्दी और गरम मसाला मिलाकर दरदरा पीस लें. भरावन का मसाला तैयार है. (स्वीट पोटैटो पफ)
  6. 6
    अब सामग्री और आटा दोनों को 3 भागो में बांट लें.
  7. 7
    आटे के पहले भाग से थोड़ी मोटी रोटी बेल लें और रोटी के ऊपर हल्का सा पानी लगाएं. (मैकरोनी चीज समोसा)
  8. 8
    ऊपर से तैयार मसाला फैलाएं और रोटी को पतला रोल करें और आखिरी भाग में भी हल्का सा पानी लगाकर रोल को चिपका लें. ध्यान रहे कि रोल टाइट ही बने.
  9. 9
    अब रोल को चाकू से छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. (फ्रेंच फ्राइज के पकौड़े)
  10. 10
    मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें.
  11. 11
    तेल के गर्म होते ही टुकड़ों को कड़ाही में डालकर सुनहरा होने तक तल लें. (सोया पकौड़ा)
  12. 12
    भाकरवाड़ी तैयार है. आप इसे 15 से 20 दिनों के लिए आसानी से स्टोर कर सकते हैं.
  13. 13
    फोटो: www.parasharfoodcooking.blogspot.in
#bhakarwadi #gram flour #aata #indian kitchen #indian recipe #bhakarwadi recipe in hindi pakwangali #indian snacks #gujrati traditional snacks #gujrati patra #kachori #rolls #podi idli #bread poha #kaju biscuits #mushroom tikka #moongdal namkeen #paneer pa
View Full Version