Full Version →

चटनी एग सैंडविच रेसिपी

स्‍नैक्‍स नॉन-वेज

चटनी एग सैंडविच बनाना बहुत आसान है. इसे ब्रेकफास्ट और इवनिंग स्नैक्स में खाया जा सकता है. यह हल्की और हेल्दी डिश मानी जाती है. इसे बनाने के लिए पहले हरी चटनी तैयार की जाती है. इस चटनी को ब्रेड स्लाइस पर लगाया जाता है फिर अंडे की स्लाइस रखकर सैंडविच तैयार किया जाता है.

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    चटनी एग सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड को रोस्ट कर लें. चाहें रोस्टर में रोस्ट करें या फिर फ्राई पैन, तवे पर रोस्ट कर सकते हैं.
  2. 2
    ग्राइंडर जार में पुदीना, धनियापत्ती, मिर्च, अदरक, लहसुन, नींबू का रस और स्वादानुसार नमक डालकर पीस लें.
  3. 3
    तैयार चटनी को एक कटोरी में निकाल लें.
  4. 4
    अंडों को स्लाइसेस में काट लें.
  5. 5
    ब्रेड की एक स्लाइस पर पहले चटनी लगाएं. फिर इस पर एक-दो स्लाइस अंडे की रखें. ऊपर से काली मिर्च पाउडर छिड़के और इस पर दूसरी ब्रेड स्लाइस रखें.
  6. 6
    तैयार है चटनी एग सैंडविच. इसी तरीके से बाकी के सैंडविच भी तैयार कर लें.
  7. 7
    आप चाहें तो इस सैंडविच के साथ टोमैटो सॉस भी रख सकते हैं. 
#boiled egg green chutney sandwich recipe in hindi #egg sandwich recipe in hindi #chutney sandwich recipe in hindi #homemade sandwich recipe in hindi #अंडा सैंडविच कैसे बनाते हैं #Green Egg Sandwich recipe in hindi
View Full Version