नाश्ते में ऐसे बनाएं ब्रेड पोहा
खाने में टेस्टी और हल्का होता है ब्रेड पोहा. सुबह के नाश्ते में गर्मागर्म ब्रेड पोहे की बात ही अलग है और इसे बनाना भी मिनटों का काम होता है.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- ब्रेड की 4 स्लाइस, आधा छोटा चम्मच राई
- 1 फ्राइड साबुत हरी मिर्च
- 1 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 4-5 करी पत्ता
- 1 छोटा चम्मच हरा धनिया, एक छोटी कटोरी भुजिया
- 1 नींबू, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
-
2
तेल के गरम होते ही इसमें राई डालकर भूनें.
-
3
राई के चटकते ही इसमें करी पत्ता, हरी मिर्च और ब्रेड स्लाइस के टुकड़े कर डाल दें.
-
4
हल्दी और नमक डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें.
-
5
ब्रेड के हल्का भुनते ही इसे एक प्लेट में निकालकर रख लें.
-
6
ऊपर से प्याज, टमाटर, हरा धनिया और भुजिया डालें.
-
7
नींबू का रस निचोड़कर, एक फ्राइड साबुत हरी मिर्च और टोमैटो केचप के साथ सर्व करें.
-
8
नोट:
-
9
आप चाहें तो इसमें मूंगफली भी डाल सकते हैं.
#bread poha perfect 20 minutes breakfast recipe in hindi
#bread
#poha
#indian kitchen
#indian recipe