Full Version →

ब्रेड रोल

स्‍नैक्‍स वेज

स्नैक्स में ब्रेड रोल से बढ़िया ऑप्शन कोई और हो ही नहीं सकता. आप व्हाइट और ब्राउन दोनों तरह की ब्रेड का इस्तेमाल कर सकते है. जानें इसे बेस्ट स्वाद देने का आसान तरीका...

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
26 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    ब्रेड रोल बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आलू को प्याज, हरी मिर्च और अदरक के साथ अच्छे से मैश कर लें.
  2. 2
    आलू में अब लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर और नमक मिलाएं और दोबारा अच्छे से मैश करें. (दही वाली आलू ब्रेड)
  3. 3
    ब्रेड के भी किनारे निकालकर इन्हें अलग रख दें.
  4. 4
    मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रखें. (जानें वाइट और ब्राउन ब्रेड का फर्क)
  5. 5
    जितनी देर में तेल गर्म हो रहा है उतनी ही देर में रोल्स तैयार कर लें.
  6. 6
    रोल बनाने के लिए ब्रेड की स्लाइस को बस एक सेकेंड के लिए पानी में डूबोकर निकाल लें. (ब्रेड से बनीं स्पेशल रसमलाई)
  7. 7
    पानी से निकालते ही स्लाइस को हथेलियों के बीच रखकर अच्छे से निचोड़े और पूरा पानी निकाल दें.
  8. 8
    अब ब्रेड पर आलू का मिश्रण रखकर इसे दोनों तरफ से मोड़ते हुए बंद कर दें. (सिर्फ 5 मिनट में बनाकर खाएं ब्रेड चीज़ टोस्ट)
  9. 9
    अब तक तेल अच्छी तरह से गर्म हो चुका होगा.
  10. 10
    तैयार रोल्स को कड़ाही में डालें और दोनों साइड से सुनहरा होने तक तल लें. (बची ब्रेड से बनाएं टेस्टी दही ब्रेड)
  11. 11
    गर्मागर्म ब्रेड रोल तैयार है. टोमैटो केचप के साथ सर्व करें.
  12. 12
    नोट:
  13. 13
    आप आलू के मिश्रण में कद्दूकस किया हुआ गाजर और हरी मटर भी मिला सकते हैं.
#bread #brown bread #white bread #potatoes #onion #green chilly #ginger #indian kitchen #indian recipe #mango powder #breakfast recipe #garam masala #bread roll recipe in hindi pakwangali #bread toast #brown bread poha #egg bread poha #masala cheese french
View Full Version