आपने रवा उपमा और ब्रेड उपमा तो बहुत बनाया और खिलाया होगा. अब लाएं ब्रेड उपमा में एक नया ट्विस्ट और इसे बनाएं एग के साथ ...
Servings
2 - 4
★ 4.8
Rating
4 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 प्याज बारीक कटा हुआ, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई चम्मच हल्दी
3 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
2 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ अदरक-लहसुन, आधा छोटा चम्मच साबुत जीरा
2 बड़ा चम्मच मक्खन
4 आलू (टुकड़ो में कटे हुए)
2 अंडे
2 टमाटर बारीक कटा हुआ
1 बड़ा चम्मच बारीक कटी हुई धनिया पत्ती
1 कप ब्रेड क्रम्ब्स, नमक स्वादानुसार, पानी आवश्यकतानुसार
🍳 विधि
1
धीमी आंच में एक पैन में मक्खन गर्म करने के लिए रखें.
2
मक्खन के गर्म होते ही इसमें जीरा, बारीक कटा हुआ अदरक-लहसुन, आलू, प्याज, हरी मिर्च, नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालकर कड़छी से चलाते हुए 2 मिनट तक पकाएं. (साबूदाना उपमा)
3
आलू और प्याज के सॅाफ्ट होते ही पैन में अंडे फोड़े और साथ ही टमाटर और धनिया पत्ती डालकर अच्छे से मिक्स कर लें. (रवा कोकोनट उपमा)
4
अब इसमें ब्रेड क्रम्ब्स (ब्रेड का चूरा) मिलाएं, हल्का सा पानी छिड़के और ढक्कर 2 मिनट तक पकाएं. (मकई वेज उपमा)
5
तय समय के बाद आंच बंद कर दें. (मूंग का उपमा)
6
एग ब्रेड उपमा तैयार है. गर्मागर्म खाएं अपने पसंदीदा सॅास के साथ.