आपने बटर चिकन का स्वाद तो खूब लिया होगा. अब जरा ट्राई करें ये लाजवाब बटर चिकन मोमोज.
Servings
2 - 4
★ 3.7
Rating
3 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 कप मैदा
1 बड़ा चम्मच तेल
400 ग्राम बोनलेस चिकन
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
2 प्याज (बारीक कटे हुए)
1 छोटा चम्मच लहसुन का पेस्ट
1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
100 ग्राम बटर, काली मिर्च स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मैदे में 1 चम्मच तेल और गुनगुना पानी डालकर अच्छे से गूंद लें. ध्यान रहे आटा ज्यादा टाइट न हो. (आटे के हेल्दी मोमोज)
2
चिकन को ब्लेंडर में डालकर दरदरा पीस लें और एक बाउल में निकालकर रखें. (मोमोज सॉस)
3
चिकन में बटर, बारीक कटी प्याज, अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च और नमक मिलाएं.
4
मोमोज की स्टफिंग बिल्कुल तैयार है. (ये है मोमो के मोमोज बनने की कहानी)
5
अब गूंदे हुए आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर इसे पूरी से भी छोटे आकार में बेल लें और इसमें तैयार स्टफिंग भरें.
6
स्टफिंग ज्यादा ना भरें नहीं तो मोमोज को बंद करने में परेशानी होगी.
7
मीडियम आंच में एक स्टीमर में थोड़ा सा पानी डालकर उबालने रखें.
8
स्टीमर प्लेट में तेल लगाएं और तैयार मोमोज को स्टीमर में रखकर पकाएं. (वेज मोमोज)
9
जब मोमोज बन जाएं तो उनके ऊपर बटर लगा लें.
10
तैयार है आपके बटर चिकन मोमोज. मेयोनीज और तीखी लाल चटनी के साथ सर्व करें. (मोमोज के अलग-अलग टेस्ट के लिए जाएं चलते-फिरते मोमो़ज)
11
नोट:- आप चाहें तो चिकन की ग्रेवी को चिकन मोमोज में डाल कर सर्व कर सकते हैं.
#momos#paneer momos#veg momos#indian kitchen#indian recipes#north east food#tha taste of north india#how to make paneer momos recipes in hindi#healthy momos#atta momos#whole wheat momos#veg momos#healthy snacks#recipes for kids#party snacks