बेसन, आटा और मूंगदाल का चीला तो आपने खाया होगा पर चना दाल का चीला काफी हेल्दी होता है. इसमें पालक और गाजर डाला जाता है जिससे यह और भी मजेदार लगता है साथ ही इसे बनाने में भी कम समय लगता है.
Servings
2 - 4
★ 3.7
Rating
13 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
दो कप भिगोई हुई चना दाल, एक कप बारीक कटा पालक, एक कप कद्दूकस किया हुआ खीरा, एक गाजर कद्दूकस की हुई, तीन हरी मिर्च, एक इंच अदरक का टुकड़ा, एक बड़ा चम्मच ईनो फ्रूट साल्ट, चार बड़ा चम्मच दही
स्वादानुसार नमक, आवश्वयकतानुसार तेल
🍳 विधि
1
सबसे पहले गाजर को निचोड़कर इसका पानी निकाल दें. (10 मिनट में बनाएं यह क्रिस्पी चीला...)
2
इसके बाद ग्राइंडर में चना दाल, मिर्च, अदरक डालकर पीस लें. अगर मिश्रण ज्यादा गाढ़ा हो तो इसमें थोड़ा सा पानी डाल लें.
3
दाल के पेस्ट को एक बर्तन में निकाल लें. इसमें पालक, गाजर और खीरा मिला लें. (हरे मटर का पैन केक या चीला
4
)
5
जब चीले बनाने हो तो इस पेस्ट में दही, नमक और इनो डालकर अच्छी तरह मिला लें.
6
मीडियम आंच पर नॉन स्टिक तवा गरम होने के लिए रखें. जब यह गरम हो जाए तो इसमें कुछ बूंदें तेल डाल लें.
7
इसके बाद चीले की तरह इसका मिश्रण डालकर इसे मीडियम आंच पर पकाएं. (अलसी का मीठा परांठा
8
)
9
जब एक साइड यह सुनहरा हो जाए तो इसे पलटकर दूसरी तरफ भी सेंक लें.
10
इसी तरह से सारे चीले बना लें. (बेसन और पालक चीला
11
)
12
हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ इन्हें खाएं और दूसरों को भी खिलाएं.
#chana dal ka chilla cheela healthy recipe in hindi pakwangali#besan chilla recipe in hindi pakwangali#moongdal chilla recipe in hindi#chila recipe pakwangali#indian kitchen#indian cooking#indian recipes#chana dal pancake#aloo chilla recipe in hind