Full Version →

रोटी और चावल के रोल

स्‍नैक्‍स वेज

खाने में चावल और रोटी बच गए हैं. अब आप इससे कोई डिश बनाना चाहते हैं तो आजमाएं रोल्स की यह टेस्टी और आसान रेसिपी -

Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
239 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    गैस पर पैन में तेल गर्म करें. इसमें जीरे का तड़का लगाएं.
  2. 2
    अब पैन में मटर, आलू, लाल मिर्च, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर एक मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
  3. 3
    इसके बाद इसमें चावल, हरी चटनी और शेजवान सॉस डालकर मिक्स करें.
  4. 4
    फिर शिमला मिर्च और नींबू का रस डालें. इसे मिलाकर 5 मिनट तक पकाएं. अब गैस बंद कर दें.
  5. 5
    अब रोल तैयार करने के लिए रोटी के बीच में चावल का थोड़ा मिश्रण रखें. फिर रोटी को घुमाकर रोल बनाएं.
  6. 6
    इसके बाद गैस पर एक नॉन स्टिक तवा गर्म करें. इस पर तेल डालकर रोटी और चावल का रोल रखकर मध्यम आंच पर सेकें.
  7. 7
    रोल को पलटकर दूसरी तरफ से भी सेंक लें. फिर इसे प्लेट में निकाल लें. इसी तरह सभी रोल्स तैयार कर लें.
  8. 8
    तैयार हैं रोटी और चावल के रोल्स. इन्हें सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#chapati and rice rolls #chapati and rice rolls recipe #chapati and rice rolls recipe in hindi #rolls recipe #how to make chapati and rice rolls
View Full Version