आलू कॉर्न बर्गर एक ऐसा स्नैक्स है जिसे बच्चे बहुत चाव से खाना पसंद करते हैं. इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. इसे बनाने में न ज्यादा समय की जरूरत होती है और न ही ज्यादा सामग्री की.
Servings
2 - 4
★ 3.2
Rating
5 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
एक कप कॉर्न, तीन आलू (उबले हुए), चार बन, दो टमाटर (गोलाकार में कटा हुआ), एक प्याज (गोलाकार में कटा हुआ), नमक स्वादानुसार, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक कप ब्रेड का चूरा, एक बड़ा चम्मच मक्के का आटा, एक बड़ा चम्मच दूध, एक बड़ा चम्मच टोमैटो केचप, एक बड़ा चम्मच मेयोनीज, तेल तलने के लिए
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बर्तन में आलू, कॉर्न, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मैश कर लें.
2
इसके बाद एक कटोरी में मक्के का आटा और दूध मिलाकर बैटर बनाएं.
3
दूसरी ओर एक दूसरे प्लेट में ब्रेड का चूरा डालें.
4
अब मैश किए आलू की टिक्कियां बनाकर इसे पहले बैटर में डिप करें और फिर चूरा लगाएं.
5
मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
6
तेल के गरम होते ही टिक्कियों को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें और आंच बंद कर दें.
7
अब बर्गर को बीच से काटकर इनके बीचों-बीच टिक्की रखें.
8
टिक्की के ऊपर टमाटर , प्याज रखें. ऊपर से टोमैटो केचप और मेयोनीज डालकर बर्गर बंद कर दें.
9
तैयार है बच्चों का पसंदीदा आलू कॉर्न बर्गर.
#aloo#corn#burger#indian kitchen#indian recipe#festive special snacks#children favourite snacks#how to make aloo corn burger children favorite snacks in hindi#children day special bachchon ka favourite aalu corn burger recipe in hindi