Full Version →

कॉर्नमील इडली

स्‍नैक्‍स वेज

अगर आप साउथ इंडियन खाने के शौकीन हैं तो अब ट्राई करें कुछ नया. बनाएं यह कॉर्नमील इडली...

Servings
2 - 4
★ 4.8
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
  2. 2
    तेल के गर्म होते ही इसमें राई, जीरा, चना दाल डालें और कड़छी से चलाते हुए भून लें. (ग्रेवी वाला इडली मंचूरियन)
  3. 3
    जैसे ही चने की दाल गोल्डन ब्राउन हो जाए, इसमें कॉर्नमील डालें और भीनी खुशबू आने तक हल्का-हल्का भून लें और फिर आंच बंद कर दें.
  4. 4
    कद्दूकस किया हुआ गाजर, करी पत्ते, धनिया पत्ती, दही, नमक और पानी मिलाकर इडली का घोल तैयार कर लें.  (एग इडली)
  5. 5
    अब इडली का सांचा लें, थोड़ा सा तेल लगाएं और एक चम्मच की मदद से बारी-बारी से सांचे में इडली का घोल डाल दें.
  6. 6
    तेज आंच में एक प्रेशर कूकर में दो गिलास पानी डालें.  (मसाला इडली फ्राई)
  7. 7
    फिर कूकर में इडली का सांचा रख दें और 10 मिनट तक ढक्कन बंद करके बिना सीटी के पकाएं.  (रवा इडली)
  8. 8
    तय समय के बाद कूकर का ढक्‍कन खोल दें और इडली का सांचा निकाल लें. 
  9. 9
    अब सभी इडलियों को चाकू की मदद से निकालकर प्लेट में रख लें. (कैसे तैयार करें इडली के लिए परफेक्ट घोल)
  10. 10
    कॉर्नमील इडली तैयार है. चटनी और सांभर के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#cornmeal #curd #carrot #cumin seeds #indian kitchen #indian recipe #chana dal #curry leaves #coriander leaves #indian snacks #cornmeal idli indian dish pakwangali recipe hindi #south indian food #south famous dish
View Full Version