पिज्जा डोसा
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 2 कप डोसे का बैटर
- 1 बड़ा टुकड़ा चीज (कद्दुकस किया हुआ)
- 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- 2 हरी शिमला मिर्च ( लंबी कटी हुई)
- 2 बड़ा चम्मच स्वीट कॉर्न (उबले हुआ)
- 2 बड़ा चम्मच गाजर (बारीक कटा हुआ)
- 2 छोटा चम्मच चिली सॉस
- 2 छोटा चम्मच टोमैटो सॉस, आधी छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 3 बड़ा चम्मच तेल
🍳 विधि
-
1
पिज्जा डोसा बनाने के लिए सबसे पहले सारी सब्जियां को अच्छे से धो लें.
-
2
धीमी आंच में एक तवे पर थोड़ा सा तेल गर्म कर लें. (ऐसे तैयार करें पिज्जा बेस)
-
3
तेल के गर्म होते ही डोसा बैटर डालकर फैलाएं. ध्यान रखें कि बेस ज्यादा पतला न हो.
-
4
अब डोसे के ऊपर टोमेटो सॉस और चिली सॉस डालकर लगाएं. (वेज पिज्जा)
-
5
सॉस के बाद कटी हुई सब्जियां डाल कर फैला लें और नमक और काली मिर्च बुरक दें. आप भी खाएं हुमा कुरैशी का यह फूलगोभी पिज्जा)
-
6
ऊपर से कद्दूकस की हुई चीज डालें.
-
7
अब तवे को किसी ढक्कन से ढक दें. (पनीर टिक्का पिज्जा)
-
8
हल्की आंच पर ही पकाएं जब तक कि चीज गल ना जाए. इसमें 3 से 4 मिनट का समय लग सकता है.
-
9
तय समय के बाद आंच बंद कर दें और ढक्कन हटाकर एक प्लेट में निकाल लें. (मूंगदाल का पिज्जा)
-
10
पिज्जा डोसा तैयार है. टॉमेटो सॉस के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#dosa pizza
#paneer cheese pizza
#veg pizza
#pizza
#tomato sauce
#cheese
#vegetables
#indian kitchen
#indian recipe
#bell peppers
#onions
#olives
#veg pizza recipe pakwangali