ऐसे बनाइए घी रोस्ट चीला
नाश्ते में या शाम के स्नैक्स में चीला खाना ज्यादातर लोगों को ही पसंद आता है. इसका करारापन, इसका स्वाद बहुत ही अच्छा लगता है.
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- 1 कटोरी बेसन
- 1 कटोरी सूजी
- 2 हरी मिर्च
- 1/4 टीस्पून साबुत धनिया (पीसकर)
- 1/4 टीस्पून जीरा
- 1/4 टीस्पून अजवाइन
- 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, घी जरूरत के अनुसार, पानी घोल बनाने के लिए
🍳 विधि
-
1
सबसे पहली एक बर्तन में घी के अलावा सारी चीजें डालकर घोल बना लें.
-
2
घोल न ज्यादा गाढ़ा रखें और न ही ज्यादा पतला.
-
3
मीडियम आंच पे एक तवा गरम करने के लिए रखें.
-
4
तवे के गरम होते ही तवे पर घी लगाकर इसे चिकना कर लें.
-
5
चीले के घोल को गोलाकार में फैलाएं.
-
6
एक तरफ से सिक जाने के बाद चारों तरफ जरा जरा सा घी लगाकर इसे पलटते हुए दूसरे साइड से भी सुनहरा होने तक सेंक लें.
-
7
तैयार है घी रोस्ट चीला. टोमैटो केचप और अनियन सॉस के साथ सर्व करें.
#ghee roast cheela chilla recipe in hindi
#cheela
#chilla
#indian kitchen
#indian recipe
#mix veg cheela
#moomgdal cheela