Full Version →

नाश्ते में ऐसे बनाइए हरे मटर की कचौड़ियां

स्‍नैक्‍स वेज

नाश्ते में कचौड़ियां खाना तो हर कोई बहुत पसंद करता है. चाय, कचौड़ियां, जलेबी का मजा ही कुछ और है. वैसे तो आप दाल की कचौड़ी ही ज्यादा खाते होंगे पर हरे मटर की कचौड़ियां भी किसी से कम नहीं. इसे आप ताजा और फ्रोजन दोनों तरह के मटर से बना सकते हैं. 

Servings
2 - 4

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    आटा तैयार करने के लिए :
  2. 2
    सबसे पहले एक बर्तन में मैदा, सूजी, नमक और 2 चम्मच तेल डालकर इसे हाथों से मसलकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
  3. 3
    अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंद लें.
  4. 4
    आटे को लगभग 20 से 30 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  5. 5
    अब भरावन तैयार करने के लिए:
  6. 6
    मीडियम आंच पे एक बर्तन में पानी गरम करने के लिए रखे.
  7. 7
    हल्का गरम होते ही इसमें मटर के दाने डालकर उबाल लें.
  8. 8
    लगभग 10 मिनट बाद आंच बंदकर मटर का सारा पानी निकाल दें.
  9. 9
    अब उबली मटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी में पीस कर पेस्ट तैयार करें.
  10. 10
    मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल गर्म करें.
  11. 11
    तेल के गरम होते ही मटर का पेस्ट डाले. फिर इसमें सारे मसाले और नमक डालकर खूब अच्छे से मिक्स करें.
  12. 12
    से 10 मिनट तक भूनकर आंच बंदकर दें और भरावन को ठंडा होने दें.
  13. 13
    चलिए अब बनाते हैं कचौड़ियां:
  14. 14
    तेज आंच पे एक कड़ाही में तेल गर्म करें.
  15. 15
    आटे की छोटी लोई बनाकर इसकी पूरी बेलें.
  16. 16
    पूरी के बीच में भरावन रखें और इसकी पोटली बनाकर चारों तरफ से पलटकर भरावन बंद कर दें.
  17. 17
    अब इसे उंगलियो से दबाते हुए और थोड बेलते हुए गोल कर लें.
  18. 18
    अब आंच मीडियम कर तेल को हल्का ठंडा कर लें और कचौड़ियां डालकर दोनों तरफ से सुनहरा तल लें.
  19. 19
    तैयार हैं हरी मटर की कचौड़ियां. चटनी के साथ सर्व करें.
#hare matar ki kachodi perfect breakfast and evening snacks recipe in hindi #green peas #hari matar #indian kitchen #indian recipe #kachodi
View Full Version