मैगी खाना किसे पसंद नहीं होता. इसे हर कोई अपने तरीके से बनाता है, लेकिन हम दे रहे हैं इसके टेस्ट को एक नया ट्विस्ट और बताने जा रहे हैं अचारी मैगी की रेसिपी. यह खाने में और भी ज्यादा जायकेदार लगती है.
Servings
1 - 2
★ 3.7
Rating
3 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 पैकेट मैगी
2 प्याज (कटी हुई)
1 शिमला मिर्च (कटी हुई)
2 टमाटर
1 टीस्पून गरम मसाला
1/4 टीस्पून चाट मसाला
1 टीस्पून टोमैटो सॉस
2 टीस्पून अचार का मसाला
1 मैगी मसाला पैकेट, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच पर एक बर्तन में पानी डालकर मैगी उबलने के लिए रख दें.
2
इस बीच दूसरी तरफ मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
3
इसमें प्याज और शिमला मिर्च डालकर हल्का भून लें.
4
फिर टमाटर डालकर इनके नरम होने तक पकाएं.
5
इसमें मैगी मसाला, गरम मसाला और नमक मिलाएं.
6
मसाले के तेल छोड़ने पर टोमैटो सॉस और अचार का मसाला डालकर 2 मिनट पकाएं.
7
इसमें 2 चम्मच पानी डालकर ग्रेवी को कुछ देर पकाएं.
8
फिर मैगी को पानी से अलग कर ग्रेवी में डालकर मिक्स कर 2 मिनट तक पकाएं.
9
तय समय के बाद गैस बंद कर मैगी किसी बर्तन में निकाल लें.
10
तैयार है अचारी मैगी. गरमागरम सर्व करें.
11
नोट:
12
चाहें तो बिना ग्रेवी के भी मैगी बना सकते हैं.
13
इसके लिए जो 2 चम्मच पानी डाला है उसे स्किप कर सकते हैं.
#achari maggie#easy achari maggie#tasty achari maggie#home made achari maggie#achari maggie bnae vidhi#achari maggie in hindi#how to make achari maggie in hindi#how to make achari maggie