अचारी पनीर टिक्का में अचार का फ्लेवर आता है. पनीर के टुकड़ों को बचे हुए अचार के मसाले के साथ मिलाकर रोस्ट किया जाता है. स्वाद के मामले में अचारी पनीर टिक्का का कोई तोड़ नहीं है.
Servings
2 - 4
★ 4
Rating
2 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
पनीर 300 ग्राम, किसी भी आचार का बचा मसाला 3 बड़ा चम्मच, साबुत सूखा धनिया 1 बड़ा चम्मच, मेथीदाना आधा छोटा चम्मच, कलौंजी आधा छोटा चम्मच, दही आधा कप, अदरक-लहसुन का पेस्ट 1 बड़ा चम्मच, नमक स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर एक चौथाई छोटा चम्मच, गरम मसाला पाउडर एक छोटा चम्मच, सरसों पाउडर आधा छोटा चम्मच, हल्दी चुटकीभर, तेल 1 बड़ा चम्मच, पुदीने की पत्तियां, एक नॉनस्टिक पैन
🍳 विधि
1
अचारी पनीर टिक्का बनाने के लिए सबसे पहले हम इसका मसाला तैयार करेंगे.
2
इसके लिए मीडियम आंच में एक पैन गर्म होने के लिए रखें. इसमें साबुत धनिया, मेथी दाना, कलौंजी डालकर 5-7 मिनट तक भूनकर निकाल लें. इसे ठंडा होने दें.
3
(ऐसे बनाइए तंदूरी अचारी चिकन टिक्का
4
)
5
अब आप एक बाउल/बर्तन में दही, अदरक-लहसुन का पेस्ट, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, राई पाउडर, अचार का मसाला और हल्दी अच्छी तरह मिला लें.
6
इसके बाद भूने हुए मसालों को कूट लें या फिर ग्राइंडर में पीस लें.
7
तैयार मसाले को दही वाले मिश्रण में डालकर फिर से मिला लें.
8
(चिकन टिक्का मसाला की रेसिपी)- पनीर को क्यूब्स में काट लें. इन क्यूब्स को दही वाले मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिला लें. ताकि मसाला अच्छी तरह पनीर में मिल जाए.
9
मसाला लगे पनीर को 15-20 मिनट के लिए मैरिनेट होने के लिए रख दें.
10
(घर पर तैयार करें चिकन टिक्का मसाला पाउडर
11
)- इसके बाद मीडियम आंच में नॉनस्टिक पैन में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें.
12
पनीर क्यूब्स को टूथपिक या साते स्टिक्स पर लगाएं पैन में रखकर पकाएं. बीच-बीच में स्टिक्स को पलटा-पलटाकर अच्छी तरह पकाएं.
13
(ऐसे बनाइए पनीर हरियाली टिक्का)
14
जब इनका रंग सुनहरा हो जाए तो अचारी पनीर टिक्का को प्लेट पर निकाल लें.
15
तैयार अचारी पनीर टिक्का को चिली सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें.
#how to make achari paneer panir tikka recipe at home#achari panir tikka easy and simple recipe#best recipe of achari panir tikka#panir tikka recipe in hindi#how to make hariyali paneer ti tikka recipe in hindi#chicken tikka recipe in hindi#how to ma