Full Version →

बच्चों के लिए ऐसे बनाएं आलू कॉर्न बर्गर

स्‍नैक्‍स वेज,पार्टी

आलू कॉर्न बर्गर एक ऐसा स्नैक्स है जो आसानी से घर पर बनाया जा सकता है. इसे बनाने में न ज्यादा समय की जरूरत होती है और न ही ज्यादा सामग्री की.

Servings
1 - 2
★ 4
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बर्तन में आलू, कॉर्न, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मैश कर लें.
  2. 2
    इसके बाद एक कटोरी में मक्के का आटा और दूध मिलाकर बैटर बनाएं.
  3. 3
    दूसरी ओर एक दूसरे प्लेट में ब्रेड का चूरा डालें.
  4. 4
    अब मैश किए आलू की टिक्कियां बनाकर इसे पहले बैटर में डिप करें और फिर चूरा लगाएं.
  5. 5
    मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  6. 6
    तेल के गरम होते ही टिक्कियों को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तल लें और आंच बंद कर दें.
  7. 7
    अब बर्गर को बीच से काटकर इनके बीचों-बीच टिक्की रखें.
  8. 8
    टिक्की के ऊपर टमाटर, प्याज रखें. ऊपर से टोमैटो केचप और मेयोनीज डालकर बर्गर बंद कर दें.
  9. 9
    तैयार है बच्चों का पसंदीदा आलू कॉर्न बर्गर.
#aloo #corn #burger #indian kitchen #indian recipe #festive special snacks #children favourite snacks #how to make aloo corn burger children favorite snacks in hindi
View Full Version