भुट्टे का कीस ट्राई किया है तो आपको आलू का कीस जरूर आजमाना चाहिए. यह एक महाराष्ट्रियन डिश है जिसे रताला कीस भी कहा जाता है. यह खाने में बहुत ही टेस्टी है.
Servings
2 - 4
★ 4
Rating
26 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
2 आलू
1 छोटा चम्मच घी
1 छोटा चम्मच जीरा
7-8 कढ़ी पत्ते, आवश्यकतानुसार तेल
1 छोटा चम्मच मूंगफली के दाने (सिके और कुटे हुए)
स्वादानुसार नमक
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
2 छोटा चम्मच धनिया पत्ती
🍳 विधि
1
एक बाउल में आलू को कद्दूकक कर लें.
2
अब पैन में तेल डालकर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा और कढ़ी पत्ते डालकर तड़काएं.
3
फिर इसमें किसे हुए आलू व नमक मिलाएं और 4-5 पांच मिनट तक पका लें.
4
इसपर मूंगफली के दाने डालें और एक मिनट तक पकाएं.
5
अब गैस बंद करें और नींबू का रस व धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें.
#भुट्टे का कीस ट्राई किया है तो आपको आलू का कीस जरूर आजमाना चाहिए. यह एक महाराष्ट्रियन डिश है जिसे रताला कीस भी कहा जाता है. यह बनाने में जितना आसान है#खाने में उतना ही टेस्टी.