मटन और चिकन कबाब तो खूब फेमस हैं. पर क्या कभी सोचा है कि आलू के कबाब भी बनाए जा सकते हैं. जानें इसकी आसान रेसिपी...
Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
57 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
2 उबले हुए आलू
2 गाजर
100 ग्राम फ्रेन्च बीन्स
1 प्याज
2 बड़ा चम्मच टोमैटो सॉस
50 ग्राम काजू
100 ग्राम हरी मटर
4-5 पत्ते पुदीना
2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 नीबू का टुकड़ा
2 बड़ा चम्मच चीनी
10 ग्राम कॉर्नफ्लोर, नमक स्वादानुसार, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, पालक की ग्रेवी, पकी हुई
3 बड़ा चम्मच लाल हरी चटनी
2 क्यूब चीज़
🍳 विधि
1
गाजरऔर फ्रेंच बीन्स को धोकर काट लें और मटर के साथ उबाल लें. उबालने के बाद पानी से एक बर्तन में निकालकर अच्छी तरह मसल लें. चिकन मलाई कबाब के शौकीन हैं तो यहां देखें रेसिपी...
2
आलू और लाल मिर्च भी इसमें मिला लें.
3
एक पैन में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें. हरियाली कबाब की रेसिपी...
4
प्याज को लंबाई में काटकर सुनहरा भूरा होने तक भूने और इसे तैयार मसाले में मिला लें.
5
काजू और पुदीना बारीक काटें और सभी सामिग्रियों को अच्छी तरह मिला लें.
6
अब इसमें नीबू निचोड़कर चीनी और मसाला डालें. राजमा गलौटी कबाब बनाना सीखें...
7
तैयार मिश्रण की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. इन लोइयों को कॉर्नफ्लोर में अच्छी तरह लपेट लें.
8
एक कड़ाही तेल डालकर इन लोइयों को सुनहरा होने तक तलें. आलू के कबाब तैयार हैं. यह शुद्ध पालक मटर कबाब
9
आलू कबाब को पालक की ग्रेवी, चटनी व कद्दूकस चीज़ के साथ गार्निश कर सर्व करें.
#aloo kebab recipe in hindi#veg kebab#matar kebab#paneer kebab#rajma kebab#how to make aloo kebab recipe in hindi#cheese kebab#mutton chpli kebab#kabab recipe in hindi#afghani kebab#palak matar kebab#rajma galouti kebab#moogphali ke kebab#boti