स्नैक्स में बच्चों के साथ बड़ों को भी रोज कुछ नया चाहिए होता है इसलिए आज बनाएं आलू मखाने की चटपटी चाट. स्वाद में अलग इसकी रेसिपी बहुत आसान है...
Servings
2 - 4
★ 4.1
Rating
63 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
4 बड़े आकार के आलू, उबले हुए
1 कप मखाना
1 बड़ा चम्मच मूंगफली के दाने, रोस्टेड
5-6 आलू के चिप्स
1 चम्मच आलू के लच्छे
1 छोटा चम्मच हरे धनिए की चटनी
1 छोटा चम्मच दही
1 चम्मच कटा हरा धनिया
2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
1/2 छोटा चम्मच कालीमिर्च पाउडर
1/2 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, नमक स्वादानुसार
2 चम्मच तेल/घी
🍳 विधि
1
उबले हुए आलू को चौकोर टुकड़ों में काटकर अलग रख लें.
2
अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें उसमें मखाने और आलू डालकर गुलाबी होने तक कुरकुरा तल लें.
3
एक बाउल में तले हुए आलू और मखाने निकाल लें और उसमें मूंगफली के दाने और हरा धनिया-मिर्च डालकर मिलाएं.
4
अब इस मिश्रण में नमक, अमचूर पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालकर भी मिला दें.
5
आलू मखाना में हरी चटनी और ठंडा दही डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
6
आलू के चिप्स और लच्छे से सजाकर सर्व करें.
7
ध्यान दें: अगर आप इसमें दही और चटनी नहीं मिला चाहते तो आप सॉस के साथ भी इसे खा सकते हैं.
8
आप इस चाट को फलाहारी भी बना सकते हैं, बस नॉर्मल नमक की जगह सेंधा नमक और तेल की जगह घी का प्रयोग करें.
#aloo makhana chat recipe#aloo makhana chat recipe in Hindi#How to make aloo makhana chat recipe at home#Paneer chat recipe in Hindi#Homemade Paneer Chat recipe#Healthy Snacks