अब तक आपने कई तरह के सैंडविच खाए होंगे जैसे वेजिटेबल सैंडविच, आलू सैंडविच आदि. पर क्या कभी आपने आलू और पनीर का मिक्स सैंडविच खाया है? यह बहुत ही आसानी से बन जाता है और खाने में भी बहुत मजेदार लगता है.
Servings
1 - 2
★ 4.5
Rating
4 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
4 स्लाइस ब्रेड
1 आलू (उबला हुआ)
1/2 कटोरी पनीर (घिसा हुआ)
1 टेबलस्पून काजू (बारीक कटा हुआ)
1/4 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, मक्खन जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक कटोरी उबला आलू और पनीर को अच्छे से मैश कर लें.
2
अब इसमें काजू, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं.
3
मीडियम आंच पर एक तवा गरम करने के लिए रखें.
4
इसी बीच एक ब्रेड स्लाइस पर स्ट्फिंग रख इसे दूसरी स्लाइस से दबा दें. इसी तरह से दूसरा भी तैयार कर लें.
5
तवे के गरम होते ही इस पर ब्रेड रखकर दोनों तरफ से हल्का सेंक लें.
6
अब दोनों तरफ मक्खन लगाकर अच्छे से सेंक लें.
7
ब्रेड को प्लेट पर उतारकर इसे तिकोना काट लें.
8
तैयार है आलू-पनीर सैंडविच. टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.
#how to make aloo paneer mix sandwich recipe in hindi#paneer#aloo#aalu#sandwiches#mix vegetable sandwich#indian kitchen#indian recipe