अक्सर वर्कआउट करने वालों को पनीर की जगह टोफू खाने की सलह दी जाती है क्योंकि ये बहुत हेल्दी होता है, लेकिन कुछ लोगों को इसका टेस्ट पसंद नहीं आता है. इसलिए आज हम लाए हैं बेक्ड टोफू जो टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी होता है.
Servings
1 - 2
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 कप टोफू क्यूब्स
1/2 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल
2 टेबलस्पून सोया सॉस
1/2 टीस्पून चिली सॉस
1 टेबलस्पून कॉर्न स्टार्च
1/2 टीस्पून काली मिर्च
2 टेबलस्पून तिल, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले माइक्रोवेव को 180 डिग्री सेंटीग्रेट पर प्रीहीट करने के लिए रख दें.
2
बेकिंग ट्रे को ग्रीस करें और टोफू को इस पर रख दें.
3
अब ऑलिव ऑयल, सोया सॉस, चिली सॉस, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिलाएं.
4
इसके बाद टोफू को कॉर्न स्टार्च में अच्छी तरह से कोट कर लें.
5
टोफू को बेक करने के लिए 20-25 मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दें.
6
तय समय के बाद टोफू को निकालकर तिल में रोल कर दें.
7
तैयार है बेक्ड टोफू. इन्हें मनचाहे सॉस या चटनी के साथ सर्व करें.
#baked tofu#tofu#crispy tofu#tofu recipe#baked#baked tofu bites#how to cook tofu#easy tofu#how to bake tofu#baked tofu recipes#tofu recipes#vegan tofu recipes#vegan tofu#how to make baked tofu#best tofu recipe#easy tofu recipes#tofu bites#v