स्नैक्स में टिक्की बहुत पसंद की जाती है. इनका एक और बेहतरीन स्वाद है कच्चे केले की टिक्की. इसे व्रत में भी खाया जा सकता है.
Servings
4
★ 4
Rating
101 ratings
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
चार कच्चा केला, दस काजू (बारीक कटे हुए), एक छोटी कटोरी मूंगफली (भुनी और दरदरी पिसी हुई), आधा छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक, दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर, दो बड़ा चम्मच आरारोट, नमक स्वादानुसार, दो कप पानी, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में पानी और केले डालकर दो सीटी में पकाएं और आंच बंद कर दें.
2
कूकर का प्रेशर खत्म होने पर इसका ढक्कन खोलें और केलों को पानी से निकालकर ठंडा करके छील लें.
3
इसके बाद केले कद्दूकस कर लें.
4
फिर केले में काजू या मूंगफली, अदरक, हरी मिर्च , काली मिर्च, आरारोट और नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स करें.
5
अब केले के मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बना लें.
6
मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने रखें.
7
तेल के गरम होते ही बॉल्स को हथेली पर रखकर हल्के हाथों से दबाएं और गर्म तेल में डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
8
टिक्कियां तलने के बाद इन्हें एक प्लेट में निकालकर रखें और आंच बंद कर दें.
9
तैयार है कच्चे केले की टिक्की. इन्हें हरी चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#banana kofte#kele ke kofte#how to make kele ke kofte#banana kofte recipe#recipe in hindi#snacks recipes#breakfast recipes#kachcha kela#indian kitchen#indian recipe#how to make banana tikki kachcha kela recipe in hindi#snacks#kachcha kela keb