Full Version →

बच्चों को बहुत पसंद आएगा ये बेल पेपर पास्ता

स्‍नैक्‍स वेज

पास्ता एक ऐसी डिश जो आसानी से बन जाती है और बच्चों से लेकर बड़ों तक इसे सभी खाना पसंद करते हैं. आपने भी कई तरह से पास्ता बनाया और खाया होगा, लेकिन आज एक नए रेसिपी के साथ बनाएं बेल पेपर पास्ता.

Servings
1 - 2
★ 3
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले शिमला मिर्च और स्प्रिंग ऑनियन को काट लें.
  2. 2
    मीडियम आंच पर एक बर्तन में पानी डालकर पास्ता उबलने के लिए रखें.
  3. 3
    पास्ता उबलने के बाद छलनी से छानकर इसका पानी अलग कर लें.
  4. 4
    दूसरी तरफ पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
  5. 5
    इसमें स्प्रिंग ऑनियन और शिमला मिर्च डालकर कुछ देर भून लें.
  6. 6
    मसाले के भुन जाने के बाद गैस बंद कर इसे ठंडा होने के लिए रख दें.
  7. 7
    मसाला ठंडा हो जाए तो ग्राइंडर जार में डालकर इसका पेस्ट बना लें.
  8. 8
    दोबारा से मीडियम आंच पर पैन में पेस्ट डालकर गर्म करें.
  9. 9
    इसमें हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर, नमक, पनीर, क्रीम और टोमैटो सॉस डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर 2 मिनट तक पकाएं.
  10. 10
    तय समय बाद इसमें पास्ता डालकर मिक्स करें और गैस बंद कर दें.
  11. 11
    तैयार है बेल पेपर पास्ता. इस पर शिमला मिर्च डालकर सर्व करें.
#bell pepper pasta #easy bell pepper pasta #tasty bell pepper pasta #home made bell pepper pasta #bell pepper pasta in hindi #how to make bell pepper pasta in hindi #bell pepper pasta bnae vidhi #how to make bell pepper pasta
View Full Version