Full Version →

शाम के स्नैक्स में बनाएं व्हाइट सॉस पास्ता, सभी को आएगा पसंद

स्‍नैक्‍स वेज

शाम के स्नैक्स में बच्चों को अगर उनका मनपसंद का खाना मिल जाए तो उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहता है. पास्ता कई तरह के बनते हैं. मगर व्हाइट सॉस पास्ता की बात ही कुछ ओर है. यह बच्चे से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है.

Servings
2 - 4
★ 3.3
Rating
3 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले एक बाउल में दूध, मैदा और नमक डालकर अच्छे से घोलकर एक मिश्रण तैयार कर लें और इसे साइड में रख दें.
  2. 2
    अब एक नॉन स्टिक पैन में बटर डालकर गर्म करें.
  3. 3
    फिर इसमें लहसुन डालें और कुछ देर तक भूनें.
  4. 4
    अब इसमें तीनों तरह की शिमला मिर्च डालकर मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं.
  5. 5
    फिर इसमें ब्रोकोली डालकर कुछ देर तक और पकाएं.
  6. 6
    अब इसमें  तैयार मिश्रण डालें साथ ही इसमें चीली फ्लेक्स, मिक्सड हर्बस, चीज, नमक डालकर अच्छे से मिलाकर 2-3 मिनट तक पकाएं.
  7. 7
    अब इसमें उबला हुआ पास्ता मिलाएं और मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं.
  8. 8
    तैयार है व्हाइट सॉस पास्ता.सर्विंग प्लेट में निकालकर ऊपर से काली मिर्च  छिड़ककर सर्व करें.
#recipe of white sauce pasta #white sauce pasta recipe in hindi #best white sauce pasta recipe in hindi #white sauce pasta recipe hindi me #simple white sauce pasta #homemade pasta in white sauce recipe #indian kitchen #indian recipe #pasta #italian cuisin
View Full Version