पकौड़े खाने के शौकीन हैं तो इस सीजन में एक बार जरूर ट्राई करें भुट्टे के पकौड़े. यहां जानें क्या है बनाने का आसान तरीका...
Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
102 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
300 ग्राम मक्के के दाने
6 बड़े चम्मच बेसन
1 बड़ा चम्मच चावल का आटा
2 छोटा चम्मच हरी मिर्च पेस्ट
2 चम्मच अदरक का पेस्ट
1 छोटा चम्मच चाट मसाला, आधी शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई, आधा चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
स्वादानुसार नमक, तलने के लिए तेल
🍳 विधि
1
एक बाउल या बर्तन में बेसन, चावल का आटा, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, चाट मसाला, शिमला मिर्च , धनिया पत्ती, 2 चम्मच गर्म तेल, आवश्यकतानुसार पानी व नमक मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार कर लें.
2
फिर इसमें मक्के के दाने डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें.
3
अब एक पैन में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म होने के लिए रखें. तेल गर्म हुआ है या नहीं, इसके लिए मिश्रण की एक बूंद इसमें डालकर चेक कर लें.
4
जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो इसमें 5-6 छोटे पकौड़े तोड़कर सुनहरा होने तक तल लें.
5
इसी तरह मिश्रण के पकौड़े तल लें.
6
गर्मागर्म पकौड़े हरी चटनी या फिर टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.
#pakode#bhutte ke pakode#corn pakoda#paneer pakoda#palak pakoda#indian recipes#indian kitchen#how to make bhutte corn ke pakode recipe in hindi