नाश्ता बनाने की उलझन से बचने के लिए ब्रेड में डालें एक मजेदार ट्विस्ट और बनाएं मसालेदार ब्रेड भजिया. सर्दी में इसे खाने का मजा ही कुछ और है.
Servings
1 - 2
★ 3.9
Rating
253 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
पांच ब्रेड स्लाइस, आधा कप ताजा गाढ़ा दही, तीन चौथाई कप बेसन, एक छोटी चम्मच हरी मिर्च का पेस्ट
2 बड़ा चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा), एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच हींग, एक चौथाई कप बारीक कटा हुआ प्याज, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल तलने के लिए
🍳 विधि
1
सबसे पहले ब्रेड स्लाइस के किनारों को काटकर अलग निकाल दें और एक बाउल में इसके सफेद हिस्से को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें.
2
अब ब्रेड के साथ सभी सामग्रियों को एकसाथ अच्छे से मिक्स कर घोल बना लें.
3
मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करें.
4
तेल के गरम होते ही चम्मच से घोल लेकर भजिए (पकौड़ों) के आकार में कड़ाही में डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
5
इसी तरह से सभी भजिए तल लें और आंच बंद कर दें.
6
तैयार है ब्रेड भजिया. टोमैटो सॉस या फिर चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#bread#bread bhajiya#bhajiya#pakode#bread pakode#indian kitchen#indian recipes#easy recipes#homemade bhajiya#how to make bread bhajiya recipe in hindi