मैगी तो खूब खाते हैं पर क्या कभी ट्राय किया है ब्रेड मैगी का जायका. यकीन मानिए यह एक बेहतरीन और मजेदार डिश हो सकती है. तो आइए बनाते हैं ब्रेड मैगी...
Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
63 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
6 स्लाइस ब्राउन ब्रेड
1 छोटा पैकेट मैगी
3 कलियां लहसुन
1 चम्मच मक्खन
🍳 विधि
1
पैकेट में लिखे निर्देशानुसार मैगी बनाएं. इसमें इतना ही पानी डालें कि यह पक जाए. थोड़ा सूखा रखें तो बेहतर होगा.
2
जब तक मैगी पक रही है तब तक ब्रेड रोस्ट कर लें.
3
प्लेट पर तीन रोस्टेड ब्रेड रखें और सभी में मक्खन और 1-1 कलियां लहसुन कद्दूकस कर डाल दें.
4
फिर तीनों ब्रेड पर मैगी रखें और ऊपर से 3 ब्रेड स्लाइस रखें.
5
ब्रेड मैगी तैयार है इसे मनपसंद चटनी के साथ खाएं और दूसरों को भी खिलाएं.
#maggi rolls#bread maggi#maggi noodles spring roll#bakecd maggi pizza#maggi cutlet#indian recipes#indian kitchen#how to make bread maggi recipe in hindi