Full Version →

ब्रेड पनीर रोल

स्‍नैक्‍स वेज

स्नैक्स में कुछ डिफरेंट और झटपट बन जाने वाली डिश खाना चाहते हैं तो बनाइए ब्रेड पनीर रोल. जानें इसे बनाने का बेहद आसान-सा तरीका.

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
231 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले सभी ब्रेड स्लाइस के किनारे काट लें. फिर बेलन से बेलकर चपटा कर लें. ताजी ब्रेड का इस्तेमाल बेहतर होगा.
  2. 2
    अब एक बाउल में पनीर, प्याज, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला, चाट मसाला, केचप, अदरक-लहसुन का पेस्ट और धनिया डालकर अच्छी तरह मसल कर मिश्रण तैयार कर लें.
  3. 3
    से डेढ़ चम्मच मिश्रण को ब्रेड स्लाइस पर फैलाकर रोल बना लें. ध्यान रखें ब्रेड को किनारों से हल्के हाथ से मोड़ते हुए रोल करें.
  4. 4
    बाकी की ब्रेड स्लाइस के ऐसे ही रोल बना लें.
  5. 5
    अब मध्यम आंच पर पैन रखें और इसमें थोड़ा-सा मक्खन या तेल लगाकर ब्रेड रोल को सेंक लें. तेल उतना ही लें कि ब्रेड स्लाइस सिंक जाए.
  6. 6
    ऐसे ही सभी रोल्स को सेंक लें.
  7. 7
    इन्हें प्लेट में निकालें और और टोमैटो सॉस या फिर चटनी के साथ सर्व करें.
  8. 8
    नोट:
  9. 9
    आप चाहें तो ओवन में भी ब्रेड पनीर रोल बेक कर सकते हैं.
  10. 10
    इसके लिए ओवन को 150 डिग्री सेल्सियस पर गरम करें और रोल्स को 10 से 15 मिनट तक बेक कर लें.
#bread #roll #paneer #bread paneer roll #paneer roll #indian kitchen #indian recipes #easy recipes #homemade recipes #how to make bread paneer roll recipe in hindi
View Full Version