अक्सर ब्रेड से डिशेस बनाते समय इसके किनारों को अलग कर फेंक दिया जाता है, लेकिन आज उसी ब्रेड के किनारों से हम बताने जा रहे हैं एक बहतरीन डिश ब्रेड-प्याज की टिक्की की रेसिपी. इसे खाकर आप अंदाजा नहीं लगा सकते कि यह ब्रेड की स्लाइस से बनी है या इसके किनारों से.
Servings
1 - 2
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
2 कप ब्रेड के किनारे
2 उबले आलू
1 कप प्याज
1/2 कप शिमला मिर्च
1/2 टीस्पून गरम मसाला
1 टीस्पून नींबू का रस
1 टीस्पून चाट मसाला
2 टेबलस्पून हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बर्तन में आलू और ब्रेड के किनारों को मैश कर लें.
2
इसमें सभी चीजें डालकर मिला लें और मिश्रण तैयार कर लें.
3
मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गरम करने के लिए रख दें.
4
इस बीच हाथों को तेल से चिकना कर मिश्रण का एक चम्मच लें और टिक्की की शेप दें.
5
इसी तरह से सारी टिक्की तैयार कर लें.
6
गरम तेल में टिक्की डालकर सुनहरा होने तक शैलो फ्राई करें.
7
तैयार हैं ब्रेड-प्याज की टिक्की. सॉस के साथ गरमागरम सर्व करें.
#bread pyaz ki tikki easy bread pyaz ki tikki#tasty bread pyaz ki tikki#home made bread pyaz ki tikki#bread pyaz ki tikki bnae vidhi#bread pyaz ki tikki in hindi#how to make bread pyaz ki tikki in hindi#how to make bread pyaz ki tikki