मकर संक्रांति पर आपने तिल और गुड़ की मिठास का काफी स्वाद ले लिया, अब लीजिए कुछ नमकीन खाने का स्वाद. बनाए ये नए तरीके के समोसे.
Servings
4 - 6
★ 4
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 4 - 6
1 कप मैदा
1 टेबलस्पून मटर के दाने
1 टेबलस्पून सोया सॉस
1 टेबलस्पून स्प्रिंग अनियन
1/2 कप पत्तागोभी (बारीक कटी हुई)
1 टीस्पून अदरक (बारीक कटी हुई)
1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बाउल में मैदा, नमक और थोड़ा सा पानी डालकर नरम आटा गूंद लें.
2
एक दूसरे बाउल में मटर, पत्तागोभी, स्प्रिंग अनियन, सोया सॉस, काली मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स कर स्टफिंग तैयार कर लें.
3
अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें.
4
एक लोई को पूरी जितना बेलकर स्टफिंग का एक चम्मच इसमें रख दें और समोसे की शेप में तिकोना मोड़ कर पैक कर दें.
5
तेज आंच पर एक कड़ाही में तेल गर्म करने के लिए रख दें.
6
तेल में 4-5 समोसे डालकर सुनहरा होने तक तल लें.
7
इसी तरह से सारे समोसे तल लें.
8
तैयार समोसों को मनपसंद चटनी या सॉस के साथ खाएं.
9
नोट:
10
समोसे तलते समय आंच धीमी कर लें. इससे ये अच्छे से पकेंगे.
#samosa#samosa recipe#cabbage samosa#how to make samosa#vegetable samosa recipe#easy samosa recipe#how to make samosa at home#indian samosa recipe#cabbage#cabbage samosa recipe#crispy cabbage samosa#matar samosa#cabbage samosa in hindi#how to