चना दाल प्याज पकौड़ा खाने में बहुत ही मजेदार लगता है. इसमें प्याज डालने से इसका स्वाद और भी मजेदार हो जाता है.
Servings
1 - 2
★ 2.5
Rating
4 ratings
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
आधा कप चना दाल, एक छोटा चम्मच जीरा, लहसुन की 2-3 कलियां (बारीक कटी हुई), आधा इंच अदरक (बारीक कटा हुआ), एक हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक प्याज (बारीक कटा हुआ), एक प्याज (बड़े टुकड़ों में कटा हुआ), चुटकीभर हींग, दो बड़ा चम्मच हरा धनिया ( बारीक कटा हुआ), नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए
🍳 विधि
1
सबसे पहले चने की दाल को धोकर पानी में 3 से 4 घंटे के लिए भिगोकर रख दें.
2
तय समय के बाद दाल में बड़े टुकड़ों में कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक , लहसुन, हींग, जीरा और थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें.
3
अब इस पेस्ट को एक बॉउल में निकाल लें और इसमें बारीक कटा प्याज और नमक मिलाएं.
4
अब इस पेस्ट में चुटकीभर बेकिंग सोडा डालें.
5
मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करें.
6
तेल के गरम होते ही इसमें चना दाल के पेस्ट को पकौड़ों के शेप में डालें.
7
पकौड़ों को सुनहरा होने तक दोनो साइड से तले और आंच बंद कर दे.
8
तैयार है चना दाल प्याज पकौड़ा. हरी चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.
#chana dal pyaj kachaudi recipe#chana dal pyaj kachaudi recipe in hindi#ginger garlic paste#how to make ginger garlic paste at home#how to make chana dal pyaaj pakoda snacks recipe in hindi