Full Version →

ऐसे बनाइए हरे मटर की चटपटी चाट

स्‍नैक्‍स वेज

स्नैक्स में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं बनाएं चटपटी मटर चाट. इस मौसम में तो इसका मजा और भी दोगुना हो जाएगा. देखें इसकी रेसिपी...

Servings
1 - 2
★ 3.9
Rating
208 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मटर को धोकर 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें. जब मटर अच्छी तरह से फूल जाए तो पानी निकाल लें.
  2. 2
    मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में मटर, आलू , थोड़ा-सा पानी, बेकिंग सोडा और हींग डालकर 4 सीटी लगाए और आंच बंद कर दें. ( दिल्ली में यहां मिलती है बेस्ट कुल्ले की चाट
  3. 3
    )
  4. 4
    अब मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें. तेल के गरम होते ही जीरा और टमाटर डालकर 2 मिनट तक चलाएं. (दिल्ली की फ्राइड आलू चाट
  5. 5
    )
  6. 6
    फिर इसमें उबले मटर और आलू डालें.  धनिया पाउडर , लाल मिर्च पाउडर, अमचूर मिलाएं.
  7. 7
    अब इसमें आधा कप पानी और नमक डालकर पकाएं. जब पानी लगभग सूख जाए तो आंच बंद कर दें.
  8. 8
    अब एक छोटे बाउल में मटर चाट निकालें. इसके ऊपर प्याज डाल दें. साथ ही सभी मसाले और नींबू का रस मिलाकर आवश्यकतानुसार इमली व हरी चटनी भी डालें. (काशी चाट भंडार की टमाटर चाट
  9. 9
    )
  10. 10
    इस पर पापड़ी डालकर सेव, और हरी धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें.
#chatpati matar chaat #senv chaat #dahi papdi #masala chaat #chaat recipes #banarsi tamatar chaat #aloo chaat #indian street food #indian kitchen #indian recipes #how to make chatpati matar chaat recipe in hindi
View Full Version