चीज का नाम सुनते ही बच्चों के साथ बड़ों के मुंह में भी पानी आ जाता है. चीज बॉल खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं और आसानी से बन भी जाते हैं. आप भी जानें इसकी रेसिपी...
Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
240 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1/2 मैदा
1 कप मकई का आटा
2 छोटा चम्मच चावल का आटा, चुटकीभर बेकिंग सोडा
स्वादानुसार नमक
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
1/2 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर, भरावन के लिए
1 कप फ्रेश मोजरेला चीज
1/4 कप कटी हुई पालक, आधा कप उबली हुई स्वीट कॉर्न
1 कप कटी हुई प्याज, चुटकीभर काली मिर्च पाउडर, तलने के लिए तेल
🍳 विधि
1
भरावन की सामग्री के लिए सबसे पहले, चीज, पालक, प्याज, स्वीट कॉर्न, नमक और काली मिर्च पाउडर को एक बोल में डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. (बच्चों को पसंद आएगा पिज्जा टोस्ट)
2
एक दूसरे कटोरे में, मैदा, कॉर्न फ्लोर, चावल का आटा, बेकिंग सोडा, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला, पानी और नमक डालक गाढ़ा घोल तैयार करें. (वेजिटेबल पफ रेसिपी...)
3
इसके बाद भरावन की सामग्री से छोटे-छोटे बॉल बना लें.
4
एक कड़ाही में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म कर लें. (क्या कभी खाया है मैगी पिज्जा...)
5
जब तेल गर्म हो जाए तो तैयार किए गए चीज बॉल्स को आटे के घोल में लपेट कर डीप फ्राई कर लें.
6
चीज बॉल को किचन पेपर पर निकालें और थोड़ा ठंडा होने के बाद सर्व करें.
#cheese balls#yummy cheese balls recipe in hindi#indian kitchen#indian recipes#sweet corn cheese balls#kids special recipes#kids favourite cheese balls#how to make cheese balls recipe in hindi#veg puff#maggi pizza#idli pizza#dahi sandwich#bread