Full Version →

सबको पसंद आएगा चीज वाला पालक रोल

स्‍नैक्‍स वेज

आप पालक के पराठे या पालक के पकौड़े बनाते होंगे, लेकिन आज हम आपको लाजवाब चीजी स्पिनच क्रेप्स की रेसिपी बता रहे हैं, जो खाने में स्वादिष्ट है ही साथ ही पालक में भी आपको नया टेस्ट मिलेगा.

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
15 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले आटा, दूध और अंडे का घोल डालकर मिश्रण तैयार कर लें. इसे अच्छी तरह फेंट लें.
  2. 2
    अब मध्यम आंच में नॉनस्टिक पैन रखें और इसमें मक्खन डालें. जब यह पिघलने लगे तो इसमें कड़छी से गेहूं और अंडे वाला घोल फैलाएं.
  3. 3
    इसे दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें.बेसन और पालक चीला की रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें
  4. 4
    पूरे घोल से क्रेप इसी तरह से बना लें.
  5. 5
    भरावन तैयार करने के लिए एक पैन में मक्खन डालकर मध्यम आंच पर रखें. फिर इसमें प्याज, लहसुन और पालक डालकर तेज आंच पर भूनें. कुरकुरे पालक की चाट की रेसिपी यहां है
  6. 6
    इसके बाद इसमें चेडार चीज, व्हाइट सॉस, नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
  7. 7
    आंच से उतारकर इस मिश्रण को क्रेप्स पर फैलाकर इसे मोड़ दें. चाहें तो तिकोना भी मोड़ सकते हैं. या फिर जैसा आप चाहें.
  8. 8
    फिर इस पर टोमैटो प्यूरी मिलाकर मोजरेला चीज कद्दूकस करके डालें. फिर इन्हें ओवन प्लेट में रखें.
  9. 9
    प्रीहीट ओवन में 30 सेकंड तक रखकर गर्म करें फिर करें.एग्‍जॉटिक वेजिटेबल्‍स इन ब्‍लैक पेपर सॉस के लिए यहां क्लिक करें
#cheese spincah crepes #cheese palak crepes #palak chilla #palak soup #palak dosa #palak kachori #palak gosht #spinach corn and cheese sandwich #chatpata palak chana recipe in hindi #palak matar kebab kabab #palak kadhi #palak paratha #palak paneer sandwic
View Full Version