आलू टिक्की और छोले का गर्मागर्म कॉम्बिनेशन किसी का भी दिल जीत लेता है. आप भी घर पर बने छोले आलू टिक्की में बाजार जैसा स्वाद चाहते हैं तो इस तरीके से बनाइए.
Servings
2 - 4
★ 3.7
Rating
6 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
तीन उबले आलू, एक छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक, एक कप उबली हरी मटर, दो हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, बारीक कटा हरा धनिया, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए
🍳 विधि
1
सबसे पहले एक बर्तन में आलू , मटर, अदरक, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, हरा धनिया और नमक डालकर अच्छे से मिला लें.
2
मध्यम आंच में एक तवे या फ्राई पैन पर एक बड़ा चम्मच तेल डालकर गरम करने के लिए रखें.
3
दूसरी ओर आलू के मिश्रण से लोइयां तोड़कर इन्हें हथेलियों के बीच रखते हुए चपटाकर टिक्कियां बना लें. टिक्की बनाते वक्त हथेलियों पर पानी लगा लें.
4
तेल के गरम होते ही टिक्कियां डालकर दोनों तरफ से करारी होने तक तल लें.
5
तैयार है आलू टिक्की.
6
टिक्की को अब एक प्लेट में रखकर फोड़ लें.
7
इस पर ऊपर से छोले डालें. छोले की रेसिपी जानने के लिए यहां क्लिक करें.
8
अंत में चाट मसाला, हरी चटनी, मीठी चटनी, अदरक के लच्छे और धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें.
9
नोट:
10
आप चाहें तो टिक्की पर थोड़ा-सा दही भी डाल सकते हैं.
#aalu tikki#chole#benefits of eating matar#indian kitchen#indian recipe#how to make aalu tikki chole recipe in hindi#aalu tots#how to make crispy aalu tikki#poha aalu tikki#aalu tikki frankie#bread aalu tikki#aalu tikki chaat