चिकन कीमे से बनी टेस्टी और क्रिस्पी डिश, स्नैक्स के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. इसका नाम है चिकन कटलेट. जानें कैसे बना सकते हैं आप भी इसे.
Servings
2 - 4
★ 3.9
Rating
25 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
500 ग्राम चिकन कीमा, एक प्याज
2 हरी मिर्च, आधी लाल शिमला मिर्च, आधी हरी शिमला मिर्च, नमक स्वादानुसार, आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा कप ताजा ब्राउन ब्रेड क्रम्ब्स, तलने के लिए तेल
🍳 विधि
1
प्याज, हरी मिर्च, लाल और हरी शिमला मिर्च को मोटा-मोटा काटकर एक चॉपर में डालकर बारीक चॉप कर लें.
2
अब इसे एक बाउल में निकालकर इसमें चिकन कीमा, नमक और काली मिर्च पाउडर डाले और अच्छी तरह मिक्स कर लें.
3
इसके बाद इसमें ब्रेड क्रम्ब्स डालें और अच्छी तरह मिला लें.
4
मध्यम आंच मेंम नॉनस्टिक तवे पर थोड़ा तेल डालकर गरम होने के लिए रखें.
5
हथेलियों को पानी से गीला करें और इस पर थोड़ा-सा चिकन का मिश्रण लेकर पतला कटलेट बना लें. आप इन्हें मनचाहे आकार दे सकते हैं.
6
कटलेट तवे पर रख कर दोनों साइड सुनहरा होने तक पका लें.
7
किचन पेपर पर रखें ताकि इनका अतिरिक्त तेल निकल जाए.
8
हरी या लाल चटनी के साथ गरमागरम चिकन कटलेट सर्व करें.
#chicken#non veg#chicken cutlet#indian recipes#indian kitchen#how to make chicken cutlet recipe in hindi#non veg recipes#chicken pakode#spicy chicken