Full Version →

चिकन बर्गर से भी ज्यादा टेस्टी लगेगा चिकन बड़ा पाव, ऐसे बनाएं

स्‍नैक्‍स नॉन-वेज

चिकन वड़ा पाव में वड़े को चिकन कीमा से तैयार किया जाता है. इसे बनाने की पूरी प्रोसेस वड़ा पाव जैसी ही है, लेकिन वड़ा बनाने में आलू की जगह चिकन डाला जाता है.

Servings
4
★ 1
Rating
3 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

🍳 विधि

  1. 1
    एक कटोरे में बेसन, अजवायन, नमक और पानी डालकर अच्छे से मिलाकर घोल तैयार कर लें.
  2. 2
    एक ब्लेंडर में चिकन, प्याज, लहसुन, 1 चम्मच हरी मिर्च , 1 चम्मच लाल मिर्च, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1/2 चम्मच अदरक, 1 चम्मच गर्म मसाला, 1 चम्मच नमक और 2 चम्मच धनिया डालकर पीस लें.
  3. 3
    इस पेस्ट को एक कटोरे में डाल लें. पेस्ट से थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लेकर लोइयां बना लें.
  4. 4
    कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें.
  5. 5
    जब तेल अच्छी तरह गर्म हो जाए तो एक लोई को बेसन के घोल में डुबोकर तेल में डाल दें. इसी तरीके से एक बार में 4-5 लोइयां डालकर हल्का सुनहरा होने तक तल लें.
  6. 6
    तैयार वड़ों को किचन पेपर पर निकाल लें और बाकी लोइयों को भी डिप करके तल लें.
  7. 7
    वड़े तलने के बाद एक पैन में मक्खन गर्म करके पाव बन्स को एक मिनट तक सेंक लें.
  8. 8
    पाव बन्स को बीच से काटें.
  9. 9
    निचले हिस्से पर हरी चटनी, लहसुन मिर्च चटनी और कुछ प्याज रखें.
  10. 10
    फिर लाल मिर्च छिड़ककर नींबू निचोड़ लें.
  11. 11
    इसके बाद तला हुआ वड़ा रखें और ऊपर से बन का ऊपरी हिस्सा रखें.
  12. 12
    तैयार चिकन वड़ा पाव को मजे से खाएं और खिलाएं.
#how to make chicken vada pav recipe in hindi #chicken vada paav #chicken pav recipe in hindi #vada pav recipe in hind #chicken burger recipe in hindi
View Full Version