Full Version →

चिली इडली

स्‍नैक्‍स वेज

चाइनीज खाने के शौकीन हैं तो इडली से बनाएं टेस्टी और यमी डिश. जिसका नाम है चिली इडली. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
41 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक बाउल में रवा, दही, बेकिंग सोडा, नमक, तेल और पानी डालें और अच्छी तरह मिक्सकर इडली का घोल तैयार कर लें.
  2. 2
    अब 3 छोटी कटोरी में चिकनाई लगाकर इसमें इडली का घोल डाल लें.
  3. 3
    इसके बाद एक कड़ाही में 3 कप पानी डालकर इसमें घोल वाली कटोरी रखें और तेज आंच में ढककर पकाएं. इसमें 10-12 मिनट लगेंगे.
  4. 4
    आंच बंद कर दें और ठंडा होने के बाद इडली को कटोरी से निकालकर लंबा-लंबा काट लें.
  5. 5
    एक फ्राई पैन में मक्खन गरम करें और इसमें इडली फ्राई कर लें.
  6. 6
    अब एक दूसरे फ्राई पैन में तेल डालकर मध्यम आंच पर गरम होने के लिए रखें.
  7. 7
    जब तेल गरम हो जाए तो इसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
  8. 8
    इसके बाद इसमें हरी प्याज और शिमला मिर्च डालें और 4-5 मिनट तक भूनें.
  9. 9
    अब इसमें सोया सॉस, चीनी, काली मिर्च पाउडर, कॉर्न फ्लोर घोल और इडली डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं.
  10. 10
    चिली इडली तैयार है.
  11. 11
    इसे सर्विंग बाउल में निकालकर गरमागरम सर्व करें.
#idli #chilli idli #idli manchurian #chinese dish with indian tadka #indian recipes #india kitchen #how to make chilli idli recipe in hindi
View Full Version