स्टार्टर में बनाएं क्रिस्पी चिली मशरूम
चिली मशरूम एक ऐसी स्वादिष्ट डिश है जिसे अक्सर स्टार्टर के रूप में परोसा जाता है. यह बहुत ही स्वादिष्ट और क्रिस्पी होता है.
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- 200 ग्राम मशरूम
- 2 प्याज
- 1 शिमला मिर्च
- 2 कली लहसुन
- 1 टमाटर
- 1 टीस्पून अदरक
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 3 टीस्पून मैदा
- 1/2 टीस्पून सोया सॉस
- 2 टीस्पून कॉर्न फलोर
- 1/2 टीस्पून सिरका
- 2 टेबलस्पून रेड चिली सॉस, तेल जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले मशरूम, प्याज, शिमला मिर्च, लहसुन और अदरक काट लें.
-
2
मीडियम आंच पर एक बर्तन में पानी गुनगुना होने के लिए रख दें.
-
3
गुनगुने पानी में मशरूम को कुछ देर के लिए भिगो दें.
-
4
अब मशरूम का पानी अलग कर इसमें कॉर्न फ्लोर, मैदा, नमक, सोया सॉस, सिरका और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर लें.
-
5
मीडियम आंच पर एक पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
-
6
गर्म तेल में मशरूम डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें और अलग रख दें.
-
7
अब इसी पैन में अदरक, लहसुन, प्याज, शिमला मिर्च डालकर हल्का भून लें.
-
8
प्याज के बाद रेड चिली सॉस, थोड़ा सा पानी और नमक डालकर मिक्स करके 2 मिनट तक ग्रेवी को पका लें.
-
9
ग्रेवी के गाढ़ा होने पर मशरूम डालकर मिक्स कर लें.
-
10
तैयार है क्रिस्पी चिली मशरूम. गरमागरम सर्व करें.
#chilli mushroom dry
#dry chilli mushroom recipe
#chilli mushroom restaurant style
#mushroom
#mushroom recipes
#chilli mushrrom
#chiili mushroom recipe
#how to make mushroom chilli
#crispy chilli mushroom
#how to make chilli mushroom
#mushroom masala
#chil