Full Version →

बॉम्बे भेल नहीं अब जानिए चाइनीज भेल बनाने का तरीका

स्‍नैक्‍स वेज

आज तक आप लोगों ने मुम्बई की भेल तो खाई ही होगी पर आज हम आपको चाइनज भेल के बारे में बताएंगे. रह खाने में बेहद उम्दा लगता है.

Servings
1 - 2
★ 3.8
Rating
6 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले तेज आंच में एक बर्तन में पानी उबालें और अच्छे से उबाल आने के बाद आंच बंद कर दें.
  2. 2
    आंच बंदकर पानी में नूडल्स डालकर 7 से 8 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  3. 3
    तय समय के बाद नूडल्स को छानकर ठंडे पानी से धो लें
  4. 4
    दूसरी तरफ तेज आंच में एक कड़ाही मे तेल गरम करने के लिए रखें
  5. 5
    तेल के गरम होते ही नूडल्स डालकर कुरकुरा होने तक भूनें और इन्हें एक पेपर पर निकालकर रख लें
  6. 6
    उसी कड़ाही में दोबारा तेल डालकर गरम करें (आंच तेज ही रखें).
  7. 7
    जब तेल गरम हो जाए तब इसमें लहसुन, प्याज, हरा प्याज, शिमला मिर्च और गाजर डालकर कड़छी से चलाते हुए 2 से 3 मिनट तक भूनें.
  8. 8
    अब इसमें टोमैटो सॉस, शेजवान सॉस और नमक डालकर नूडल्स के साथ अच्छे से मिलाएं.
  9. 9
    अब इसमें कुरकुरा नूडल्स डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और आंच बंद कर दें.
  10. 10
    तैयार है चाइनज भेल.
#chinese bhel chutney #how to make chinese bhel recipe in hindi #chinese bhel recipe step by step #chinese bhel recipe #recipe of chinese bhel in hindi #chinese bhel recipe in gujarati #chinese bhel recipe in marathi #how to fry noodles for chinese bhel
View Full Version